Advertisement

पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर हुए जल्दी आउट तो ट्विटर पर फैंस ने कहा- टीम से बाहर निकालो

आईपीएल 2023 के 28वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ का बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चलेगा लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 20, 2023 • 23:34 PM
पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर हुए जल्दी आउट तो  ट्विटर पर फैंस ने कहा- टीम से बाहर निकालो
पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर हुए जल्दी आउट तो ट्विटर पर फैंस ने कहा- टीम से बाहर निकालो (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2023 के 28वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चलेगा लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया। दिल्ली उन्हें बार-बार मौके दे रही है लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है। अब पृथ्वी के ऊपर बाहर होने की तलवार लटक रही है। आपको बता दे कि इस मैच में शॉ को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया गया था। शॉ ने आईपीएल 2023 में अभी तक खेले 6 मैचों में सिर्फ 47 रन ही बनाये है। 

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शॉ को वरुण चक्रवर्ती ने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा टकराई। शॉ ने 11 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:

Trending


 

कोलकाता पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 127 के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43(39) रन जेसन रॉय ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने नाबाद 38(31) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 4 छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट ईशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने चटकाए। मुकेश कुमार भी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: पृथ्वी शॉ, यश ढुल, सरफराज खान, चेतन सकारिया और रिपल पटेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड वेइस, सुयश शर्मा और एन. जगदीसन  वॉर्नर


Cricket Scorecard

Advertisement