IPL 2026, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रनों की बरसात कर दी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों की शानदार पारियों के दम पर पंजाब ने 255 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार (19 अप्रैल) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह (0) के रुप में शुरुआती झटका जरुर जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह देखेने लायक था। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की विशाल साझेदारी कर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन ठोक दिए।