आईपीएल 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 236 रनों का पीछा कर रही थी और उन्हें अपने ओपनर्स से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन इस बार भी ऐसा ना हुआ और ओपनर प्रियांश आर्या पहले ही ओवर में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाकर पंजाब को सबसे बड़ा झटका दिया।
ये पंजाब की पारी का पहला ओवर था और ओवर की आखिरी गेंद कमिंस ने बाउंसर डाली जिस पर प्रियांश पूरी तरह से फंस गए और बाउंड्री पर ईशान मलिंगा ने एक शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। जिस गेंद पर प्रियांश आउट हुए उससे पहले भी कमिंस ने बाउंसर डालकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे और अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रियांश को अपना शिकार भी बना लिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#SRH striking early
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
Pat Cummins and Nitish Kumar Reddy get their plans spot on against the #PBKS openers
Updates https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS | @SunRisers pic.twitter.com/BtXFko02ko
इस मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने श्रेयस अय्यर के इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235 रनों का बड़ा स्कोर लगा दिया। हैदराबाद के लिए उनके ओपनर्स ने एक बार फिर से तूफानी शुरुआत की और 3.3 ओवर्स में ही 54 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने भी 19 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद नंबर तीन पर आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 32 गेंदों में 55 रन बना दिए।