Quinton de Kock Records: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है। डी कॉक ने शानदार शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (16 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें और इस सीजन अपने मुकाबले में डी कॉक ने शानदार बल्लेबजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के साथ ही डी कॉक अब आईपीएल में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी सेंचुरी लगाई थी, और अब मुंबई इंडियंस के लिए शतक ठोककर इस खास क्लब में एंट्री मार ली है। उनसे पहले सिर्फ केएल राहुल और संजू सैमसन ही ऐसा कर पाए थे, लेकिन दोनों भारतीय खिलाड़ी हैं। ऐसे में डी कॉक आईपीएल में ये कारनामा करने वाले कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बने हैं।