केएल राहुल(KL Rahul) ने IPL 2025 में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका। दिल्ली कैपिटल्स(DC) की ओर से खेलते हुए राहुल ने गुजरात टाइटंस(GT) के खिलाफ शतक जड़कर IPL इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए सैकड़ा लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 112 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2025 के मुकाबले में केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल अब IPL इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
33 साल के राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये शतक 60 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर 19वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना पांचवां IPL शतक पूरा किया।