IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi गुजरात टाइटंस के खिलाफ Qualifier 2 में रच सकते हैं इतिहास, 15 साल में (Image Source: X.com/Twitter)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Sooryavanshi) के पास शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। 15 साल के सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 15 पारियों में 45.33 की औसत से 680 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं।
सबसे तेज 1000 रन
सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल करियर में 22 पारियों में 42.36 की औसत 231.85 की स्ट्राईक रेट से 932 रन बनाए हैं। अगर वह दूसरे क्वालीफायर में 78 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड साईं सुदर्शन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।