इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी (IPL 2025) सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर नई सिरे से टीम बनाने के लिए अपना दिमाग लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे से जुड़ी पर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार ये पता चला है कि सीएसके (CSK) की टीम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक अनकैप़्ड प्लेयर के तौर पर आगामी सीजन में अपनी टीम के साथ रखना चाहती है।
ऐसा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस मुद्दे पर भारतीय टीम के अनुभवी क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपना मत रखा है। अश्विन का कहना है कि धोनी एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, क्योंकि वो मौजूदा समय में इंडिया के लिए नहीं खेल रहे, इसलिए वो एक कैप्ड प्लेयर नहीं हैं।
अश्विन अपना मत रखते हुए बोले, 'क्या धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। बात सही है। उन्होंने कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह रिटायर हो चुके हैं। इसलिए वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वह कैप्ड खिलाड़ी नहीं हैं। क्या धोनी जैसा खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल सकता है? यह एक और चर्चा का विषय है। खैर, अगर बात धोनी की है तो जाहिर है हर कोई इसके बारे में चर्चा करेगा।'