Bhuvneshwar Kumar महारिकॉर्ड बनाने से 1 विकेट दूर, IPL इतिहास में कोई तेज गेंदबाज नहीं कर सका है ऐसा (Image Source: AFP)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पास रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
भुवनेश्वर ने आईपीएल में खेले गई 191 पारियों में 27.35 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 199 विकेट लिए हैं। अगर वह एक विकेट हासिल करते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
अभी तक स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं, जिनसे नाम 174 पारियों में 224 विकेट दर्ज हैं। कोई तेज गेंदबाज फिलहाल आईपीएल में 200 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।