रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत (रिपोर्ट: अगले साल यूएसए या कनाडा में वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 सीरीज खेल सकता है भारत)
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक से एक साल पहले लॉस एंजिल्स में खेलने का मौका मिल सकता है। भारत अगले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में दो टी20 मुकाबले खेलेगा, जिसमें एक मैच लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाने की संभावना है। लॉस एंजिल्स के अलावा, वाशिंगटन डीसी और टोरंटो भी संभावित वेन्यू में शामिल हैं।
'क्रिकेट वेस्टइंडीज' इस क्षेत्र में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का इकलौता 'फुल मेंबर' है, जो उत्तरी अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।
'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से आयोजित की जाने वाली यह सीरीज, आईसीसी के 2027-31 के 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (एफटीपी) का हिस्सा हो सकती है, जिसे अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है।