रिंकू सिंह को KKR में मिली बड़ी जिम्मेदारी,IPL 2026 से टीम का बड़ा फैसला (Image Source: Google)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (2026) से पहले ऑलराउंडर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम का उप-कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (24 मार्च) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। टीम की कमान अंजिक्य रहाणे के हाथों मे है।
पिछले साल वेंकटेश अय्यर को केकेआर का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिससे रिंकू के लिए लीडरशिप ग्रुप का एक अहम सदस्य बनने का रास्ता खुल गया।
आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। केकेआर अपने IPL 2026 सीज़न की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ करेगा।
God’s plan has a new chapter pic.twitter.com/2Gsy55mipi
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026