आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में एक बहुत ही दिलचस्प कदम उठाते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद को ओपनिंग के लिए प्रमोट किया। हालांकि, उनके लिए और उनकी टीम के लिए ये फैसला काफी खराब रहा क्योंकि पंत ने काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 7 रन बनाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।
मैच के तीसरे ओवर में, मिचेल मार्श ने एक सीधा हवाई शॉट खेला। मुकेश कुमार ने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई और सीधा स्टंप्स पर जा लगी। जिस समय गेंद स्टंप्स पर लगी उस समय ऋषभ पंत अपनी क्रीज से काफी बाहर थे, जिसके कारण वो रन-आउट हो गए। रन आउट होने के बाद पंत खुद से काफी निराश दिखे। उनके इस रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
पंत के आउट होने के बाद, एडेन मार्करम पिच पर आए लेकिन वो भी पावरप्ले के आखिरी ओवर में, अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने। मार्करम 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद, आयुष बडोनी आए लेकिन वो भी इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और तीन गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक लखनऊ की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 75 रन बना चुकी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो 20 ओवर तक किस स्कोर तक पहुंच सकते हैं।
After the powerplay: 49/2. A slow start by Lucknow Super Giants. Rishabh Pant is out for 7 (9) — unlucky dismissal.
— Khan (@ccricket713) April 1, 2026
Mukesh Kumar and Axar Patel have bowled very well, picking up one wicket each.
Aiden Markram Out On 11 (8) #IPL2026 #DCvsLSGpic.twitter.com/O1PiXY7O8x