राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिलने के बाद रियान पराग ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। खास तौर पर यशस्वी जायसवाल की प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भले ही चर्चाएं कुछ और हों, लेकिन टीम के अंदर माहौल पूरी तरह सकारात्मक नजर आ रहा है।
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज़ रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाकर बड़ा फैसला लिया। कप्तानी मिलने के बाद पराग ने पहली बार सामने आकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें किस तरह सपोर्ट किया।
कप्तानी की रेस में पराग को रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नामों पर तरजीह दी गई। जडेजा पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल कई बार सार्वजनिक रूप से राजस्थान की कप्तानी करने की इच्छा जता चुके थे। बावजूद इसके मैनेजमेंट ने युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखाया।