हिटमैन रोहित शर्मा ने कोहली का विराट रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर (Image Source: X.Com (Twitter))
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले मे तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाते हुए 38 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और छह छक्के जड़े। इस पारी में उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के
अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले एशिया के पहले और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। इस पारी के बाद टी-20 में रोहित के 553 छक्के हो गए हैं।