Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंद पर 1 हाथ से छक्का जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले में अपनी पारी का पहला छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित ने रविचंद्रन अश्विन...

Advertisement
Cricket Image for रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंद पर 1 हाथ से छक्का जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल
Cricket Image for रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंद पर 1 हाथ से छक्का जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल (Image Source: BCCI)
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Apr 20, 2021 • 08:17 PM

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले में अपनी पारी का पहला छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित ने रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए चौथे ओवर की आखिरी गेंद एक्सट्रा कवर के एरिया में एक हाथ से शानदार छक्का जड़ा। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
April 20, 2021 • 08:17 PM

इस छक्के के साथ ही रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रनेों की पारी खेली। इसके साथ ही उनके दिल्ली के खिलाफ 40 छक्के हो गए हैं। 

Trending

इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 37 छक्के मारे हैं। 32-32 छक्कों के साथ शेन वॉटसन और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वहीं एमएस धोनी चौथे नंबर पर काबिज हैं, जिनके नाम 30 छक्के दर्ज हैं। (आंकड़े 20 अप्रैल 2021 तक) 

बता दें कि रोहित इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

Advertisement