Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले ओपनर बने

राजकोट, 17 जनवरी| भारत के रोहित शर्मा शुक्रवार को सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। रोहित ने हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 17, 2020 • 17:09 PM
Rohit Sharma
Rohit Sharma (Twitter)
Advertisement

राजकोट, 17 जनवरी| भारत के रोहित शर्मा शुक्रवार को सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। रोहित ने हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 42 रन बनाए और इसी दौरान उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया।

रोहित ने 137 पारियों में ये कारनामा किया है, जबकि अमला ने इसके लिए 147 पारियां खेली थी।  

Trending


रोहित 7000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

भारत के लिए तीनो फारमेट मे ओपनिंग करने वाले रोहित अब बेंगलुरू में होने वाले तीसरे तथा अंतिम मुकाबले में अपने करियर में 9 हजार रन पूरे करेंगे। इसके लिए रोहित को चार रनों की जरूरत है। 

इसके अलावा उनके पास एक टीम के खिलाफ 100 इंटरनेशऩल छक्के पूरे करने का भी मौका होगा। 
 


Cricket Scorecard

Advertisement