Rohit Sharma Picks His Favourite Double Hundred ()
मोहाली, 14 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को नाबाद 208 रनों की पारी खेली जो उनका वनडे इतिहास में तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने 2014 में भी श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। रोहित का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया वो दोहरा शतक उनके दिल के काफी करीब है।
रोहित ने 2014 में कोलकाता में खेले गए मैच में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर भी है। रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें