IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे मुकाबलों की बारी है। दोनों टीमें बुधवार (4 नवंबर) से पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें भारतीय क्रिकेट के स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पर रहने वाली हैं।
दोनों दिग्गज बल्लेबाजों का इस मैदान में अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है और वहां उनके वनडे आंकड़े क्या कहते हैं, आइए इस खास आर्टिकल के जरिए जानते हैं।
ईडन पार्क में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 49.00 की औसत से कुल 98 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 73.68 का रहा है। मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 43 रन है। यानी रोहित के नाम इस मैदान पर अभी तक कोई वनडे अर्धशतक या शतक दर्ज नहीं है।