Advertisement
Advertisement
Advertisement

IND vs NZ: रॉस टेलर ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

8 फरवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 14वां रन बनाते ही इतिहास रच दिया। टेलर ने 74 गेंदों

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 08, 2020 • 11:27 AM
Ross Taylor
Ross Taylor (Twitter)
Advertisement

8 फरवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 14वां रन बनाते ही इतिहास रच दिया। टेलर ने 74 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली।  

टेलर ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपने 4000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल के बाद ये कारनामा करने वाले वह न्यूजीलैंड के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। गुप्टिल ने भी इस मुकाबले में ही अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड में अपने 4000 वनडे रन पूरे किए। 

Trending


टेलर ने 97 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही वह घर में सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने भारतीय सरजमीं पर 99 पारियों में 4000 वनडे रन पूरे किए थे। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली 78 पारियों के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं 92 पारियों के साथ सचिन तेंदुलकर और मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

अपने देश में सबसे तेज 4000 रन मारने वाले बल्लेबाज 

78 पारियां- विराट कोहली

92 पारियां- सचिन तेंदुलकर

92 पारियां- मार्टिन गुप्टिल

97 पारियां- रॉस टेलर

99 पारियां- एमएस धोनी


Cricket Scorecard

Advertisement