ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सोमवार (28 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए गायकवाड़ ने 159 गेंदों में 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से नाबाद 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपने इस दोहरे शतक के दौरान गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े (7 Sixes in One Over) और किसी भी फॉर्मेट में ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
शिवा सिंह द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने रौद्र रूप दिखाते हुए सात छक्के जड़ डाले। गायकवाड़ ने पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। इसके बाद पांचवीं गेंद नो बॉल थी, उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा। इसके बाद मिली फ्री हिट पर उन्होंने छठा छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद को भी गायकवाड़ ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया। शिवा ने अपने इस ओवर में 43 रन लुटा दिए। जो लिस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
Records created by Ruturaj Gaikwad in #VijayHazareTrophy today
— Lalith Kalidas (@lal__kal) November 28, 2022
- Maiden List A double-hundred, betters his PB to 220*
- Joint-most runs in an over in List A cricket (42 off 43)
- 1st batter to score 7 sixes in an over in List A cricket.
- 11th Indian to hit List A double-hundred pic.twitter.com/LDGAAICNtX