Sudhir Gautam (Twitter)
मुंबई, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर कुमार गौतम के साथ विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के सुपर फैन सुगुमार कुमार को ग्लोबल स्पोर्ट्स फैन्स अवॉर्ड दिया जाएगा।
मुंबई मे हुई एक प्रैस गेदरिंग मे यह घोषणा की गई जिसके बाद सुधीर और सुगुमार ने मिलकर सचिन का जन्मदिन को मनाते हुए केक कांटा। हाल ही में सुधीर को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
सुधीर ने इस पुरस्कार को अपने 'भगवान' सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया है।