ENG vs IND 1st T20I, Sanju Samson Poor Form: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। आयरलैंड दौरे की खराब फॉर्म से उबरने की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए। साकिब महमूद की गेंद पर टॉम बैंटन ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। आयरलैंड दौरे पर 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में बेहतर शुरुआत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से निराश कर गए।
भारत ने इस मुकाबले में भी अपनी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं किया और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया। हालांकि, संजू इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दूसरे ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे।