Sanju Samson Records: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस सीजन में दूसरा शतक ठोककर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की और टी20 में भारतीय खिलाड़ियों की खास लिस्ट में टॉप-2 में अपनी जगह बनाई।
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। जब टीम के बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब सैमसन ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार अंदाज में 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
सैमसन अंत तक नाबाद रहते हुए 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेलकर टीम को 207 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस शतक के साथ ही संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब उनके नाम 7 शतक हो गए हैं। इस मामले में अभिषेक शर्मा 9 शतक के साथ पहले और विराट कोहली 8 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सैमसन अब रोहित के साथ 7-7 शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।