इंडियन प्रीमियर लीेग के 19वें सीजन के 37वें मुकाबले में भी शुभमन गिल एक बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विकेट के पीछे से संजू सैमसन ने ऐसी स्टंपिंग की जिसे देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में शुभम गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 22 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन तभी गुजरात को गिल के रूप में एक तगड़ा झटका लग गया और नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने एक गज़ब की स्टंपिंग को अंज़ाम दे दिया। ये 7वें ओवर की दूसरी गेंद थी और नूर ने ये गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली जिस पर गिल पूरी तरह गेंद को मिस कर गए।
गिल तो गेंद को मिस कर गए लेकिन विकेट के पीछे संजू ने गेंद को बिजली की तेज़ी से पकड़ते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उनकी इस स्टंपिंग को देखकर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर वो इसकी तुलना महान एमएस धोनी से करने लगे। संजू की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Sanju Samson Fast hands dismisses Shubman Gill !
— Cricket IQ (@S17Anurag) April 26, 2026
What a stumping this by Sanju Chetta !
We have seen this before #CSKvsGT #CSKvGT #IPL2026 #SanjuSamson pic.twitter.com/dh9pm1Tb6T