VIDEO: सौरभ दुबे की इस घातक गेंद का नहीं था सूर्या के पास जवाब! ऑफ स्टंप उखाड़कर किया चलता (Image Source: X)
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने पावरप्ले में ही रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मुंबई को दो बड़े झटके दे दिए।
आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में KKR के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।
28 साल के अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को KKR ने आईपीएल 2026 से पहले आकाश दीप के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। यह उनका तीसरा आईपीएल मुकाबला है, लेकिन उन्होंने बड़े मंच पर बिल्कुल भी दबाव महसूस नहीं होने दिया।