VIDEO: PBKS vs DC मैच में फील्डिंग के दौरान लुंगी एनगिडी को सिर पर लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जा (Image Source: X)
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान एक बेहद डरावना नजारा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह गिर गए और सिर में चोट लग गई। मैदान पर तुरंत मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (25 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 का 35वें मुकाबले के दौरान एक बेहद डरावना हादसा हो गया। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
यह घटना पारी के तीसरे ओवर में हुई, जब प्रियांश आर्य ने अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हुई। गेंद हवा में ऊंची गई और एनगिडी उसे पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लेने पहुंचे।