Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत ने वर्ल्ड कप में जान फूंक दी है अब आएगा मजा, सहवाग का बयान

22 जून। श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत को इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है। वहीं भारत

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat June 22, 2019 • 17:43 PM
इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत ने वर्ल्ड कप में जान फूंक दी है अब आएगा मजा, सहवाग का बयान Images
इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत ने वर्ल्ड कप में जान फूंक दी है अब आएगा मजा, सहवाग का बयान Images (Twitter)
Advertisement

22 जून। श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत को इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है।

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि श्रीलंका की इस जीत ने विश्व कप में जान फूंक दी है। सहवाग ने ट्वीटर पर लिखा है, "श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड को मात दी। इंग्लैंड को अब भारत, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं और इन तीन मैचों में से उसे दो मैच जीतने ही होंगे। विश्व कप अभी तक जिंदा है।"

Trending


श्रीलंका ने लसिथ मलिंगा और धनंजय डी सिल्वा के दम पर इंग्लैंड को 233 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड का मजबूत बल्लेबाजी क्रम हासिल नहीं कर सका।

मलिंगा ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं डी सिल्वा ने तीन। इसुरु उदाना ने दो सफलताएं अर्जित की थीं। 


Cricket Scorecard

Advertisement