Shabnim Ismail Complete 50 T20 World Cup Wickets: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (2 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल ने अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।
इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और शबनीम कप्तान के इस फैसले को शुरुआत में सही भी साबित करती नजर आई। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में एमी जोन्स को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने अगले और पारी के चौथे ओवर में एलिस कैप्सी को भी सिर्फ 1 रन पर आउट कर टीम को जल्दी ही शुरुआती विकेट दिलवा दिए।
एमी जोन्स का विकेट लेते ही शबनीम इस्माइल ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करते ही अब वह इस टूर्नामेंट (पुरुष और महिला दोनों) के इतिहास में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी गेंदबाज़ बन गई हैं।