WATCH: सपना था, आज हकीकत बन गया शाहरुख खान ने लॉस एंजिल्स में किया अपनी टीम के खुद के स्टेडियम का उद (Image Source: X.Com (Twitter))
कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Launches LA Knight Riders Stadium) ने लॉस एंजिल्स में आधिकारिक तौर पर एक नए वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण किया है। शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
उनके नाइट राइडर्स ग्रुप ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के साथ मिलकर यह स्टेडियम बनाया है, जो पोमोना में स्थित है और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स फ़्रैंचाइज़ी के होम ग्राउंड रहेगा।
शाहरुख ने इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से देखे जा रहे सपने के सच होने जैसा बताया और खेल से परे इसके मकसद पर ज़ोर देते हुए इसे मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए एक जगह बताया।