Sherfane Rutherford Trade News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ ट्रे़ड करके वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि MI ने ये ट्रेड पूरे 2.6 करोड़ में किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। MI ने शेरफेन रदरफोर्ड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की जर्सी में नेट्स में बल्लेबाज़ी करते दिखे हैं।
जान लें कि 27 वर्षीय शेरफेन रदरफोर्ड का पिछला आईपीएल सीजन काफी अच्छा रहा था जहां उन्होंने 13 मैचों की 11 इनिंग में गुजरात टाइटंस के लिए 32.33 की औसत और 157.29 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए थे। खास बात ये भी है कि शेरफेन रदरफोर्ड IPL में पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। वो साल 2022 में एमआई टीम में शामिल थे।