पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। निजी समारोह में हुए इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खास बात यह रही कि शादी में युजवेंद्र चहल भी पहुंचे और उन्होंने जमकर डांस किया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने शनिवार (21 फरवरी) को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। धवन ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इंस्टाग्राम पर सगाई की जानकारी भी साझा की थी।
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कीं। चहल शादी में पूरी मस्ती के मूड में नजर आए और डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए।