IPL 2026: शुभमन गिल-साईं सुदर्शन इतिहास रचने की दहलीज पर,RCB के खिलाफ फाइनल में 54 रन बनाते ही बना द (Image Source: X.com/Twitter)
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के पास रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गिल और सुदर्शन की जोड़ी अगर इस मैच में 54 रन की साझेदारी कर लेते हैं तो एक आईपीएल सीजन में बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड अपने कर लेगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डी विलियर्स (2016 में 939 रन), विराट कोहली-फाफ डु प्लेसिस (2023 में 939 रन) की जोड़ी के नाम दर्ज हैं।
बता दें कि आईपीएल 2025 में भी गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने 912 रन जोड़े थे।