गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Captain) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) को नया कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार (27 नवंबर) की सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की। शुरूआती दो सीजन में टीम के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के वापस मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ने के बाद गुजराज ने गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
24 साल के गिल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन में वह चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे। 2023 आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा 890 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम रोल निभाया।
24-Year-Old Shubman Gill Will Lead Gujarat Titans In IPL 2024!#IPLretention #IPL2024 #GujaratTitans #Cricket pic.twitter.com/CrIWIseI0O
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 27, 2023
मुंबई इंडियंस ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया है। जिसकी आधिकारिक जानकारी सोमवार को मुंबई और हार्दिक ने खुद कर दी। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी थी, जिसमें हार्दिक गुजरात टीम में शामिल थे। लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद देर शाम ट्रेड पूरा हुआ।