Shubman Gill Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला और आखिरी मुकाबला (SL vs IND 2nd Test) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले ही दिन रविवार, 23 अगस्त को भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचा और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़ दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 22वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ प्रभात जयसूर्या करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने अपना शॉट खेला और दो रन चुरा लिए। इसी के साथ उन्होंने अपनी पारी के 7 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किए।
खात बात ये है कि अब शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे युवा 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। कपिल देव ने ये कारनामा 26 साल और 356 दिन की उम्र में किया था। वहीं शुभमन गिल इस आंकड़ें तक 26 साल और 349 दिन की उम्र में पहुंचे हैं।