Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभमन गिल ने शतक जड़कर रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap September 15, 2023 • 22:32 PM
शुभमन गिल ने शतक जड़कर रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
शुभमन गिल ने शतक जड़कर रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। इसकी झलक उन्होंने एशिया कप 2023 में दिखाई। उन्होंने सुपर 4 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपने वनडे करियर का 5वां शतक जड़ दिया। उन्होंने अपना शतक 117 गेंद में जड़ा। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 121 रन की शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ उन्होंने दिखा दिया कि वो इस साल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किये। वो इस साल वनडे में 1000 रन का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल 2023 में 1,500+ इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा वो 2023 में वनडे में 5 शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बनकर उभरे है। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान इस साल वनडे में 1000 रन का आंकड़ा भी छू लिया है। गिल के अलावा कोई और बल्लेबाज 1000 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

Trending


2020, 2021 और 2022 में कोई भी बल्लेबाज वनडे में 1000 रन नहीं बना पाया था। इससे पहले 1982 में ऐसा हुआ था। वहीं 2023 में गिल ने वनडे में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।  उनके अलावा अन्य किसी बल्लेबाज ने वनडे में अभी तक 1000 रन का आंकड़ा नहीं टच किया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें भारतीय बने। इसके अलावा साल 2023 में गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक जड़ दिए है। इस मामलें में उन्होंने विराट कोहली को पीछे कर दिया है जिन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक जड़े है। 

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 265 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 80(85) रन कप्तान शाकिब अल हसन ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 81 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान। 


Cricket Scorecard

Advertisement