Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में फ्लॉप रहे। गिल 8 गेंदों में दो चौकों की बदौलत 10 रन पर बनाए।
जोश हेजलवुड द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रजत पाटीदार ने गजब की रफ्तार दिखाते हुए शानदार कैच लपककर गुजरात के कप्तान गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ऑफ स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद पर गिल पुल की कोशिश करने गए लेकिन गेंद ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में चली गई गेंदबाज के पीछे लगभग वाइड मिड ऑफ की तरफ। गेंद जैकब डफी के ज्यादा करीब थे लेकिन मिड ऑन से रजत पाटीदार मिड ऑफ की तरफ भागकर आए और कैच पूरा किया।
Gill is gone for 10(8)
— Whistle Podu (@whistlepoduclub) May 31, 2026
Rajat Patidar takes the catch.
Captain vs Captain.
Gujarat Titans in early trouble. pic.twitter.com/oTTQAmuLwP