Highest Run-Scorer In Women’s T20Is: भारतीय टीम की स्टार बैटर औऱ उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार (20 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टॉस जीतने के बाद भारत की ओर से ओपनिंग करते हुए, मंधाना ने पारी के तीसरे ओवर में आठ रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को जापान के खिलाफ भारत की क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में मंधाना बल्लेबाजी नहीं की थी।
अपना 178 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रही मंधाना ने इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा। वह 171 पारियों मे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं हैं। वहीं बेट्स के नाम 178 पारियों में 4758 रन दर्ज थे। मंधाना के इस पारी के बाद महिला टी-20 इंटरनेशनल में 4788 रन हो गए हैं।