T20 World Cup 2026: Kagiso Rabada इतिहास रचने से 2 विकेट दूर, पहले सेमीफाइनल में बना सकते हैं खास रि (Image Source: X.Com (Twitter))
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार रबाडा अगर इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। अभी तक बतौर साउथ अफ्रीकी इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी और वैन पार्नेल ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
रबाडा ने अभी तक 245 टी-20 मैच की 242 पारियों में 298 विकेट लिए हैं।