South Africa Probable XI vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ Semi Final-1) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बड़े मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकती है।
ये तीन खिलाड़ी होंगे बाहर: एडेन मार्कराम की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ी थी। ये मुकाबला उनके लिए सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के मद्देनज़र मायने नहीं रखता था, ऐसे में उन्होंने अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट देकर हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे, तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया और एक और तेज गेंदबाज़ क्वेना मफाका को खिलाया था।
गौर करें कि इन तीनों ही खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था। जॉर्ज लिंडे ने तो 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे और 3 ओवर गेंदबाज़ी करके 22 रन देकर 1 विकेट झटका था। वहीं क्वेना मफाका ने अपने कोटे के 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट झटका। हालांकि इन सब के बावजूद इन तीन ही खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मैच के लिए भी XI में जगह मिलेगी ये कहना बेहद मुश्किल है। वो प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जा सकते हैं।