T20 World Cup 2026: खतरे में MS Dhoni का रिकॉर्ड, क्विंटन डी कॉक के पास AFG के खिलाफ इतिहास रचने का (Image Source: AFP)
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के पास बुधवार (11 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 3 खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
डी कॉक अगर इस मैच में 61 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 103 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 102 पारियों मे 31.60 की औसत औ 141.44 की स्ट्राईक रेट से 2939 रन बनाए हैं।
बता दें कि सोमवार के खिलाफ इस मैदान पर ही साउथ अफ्रीका के पहले मैच में 25 रन की पारी खेली थी।