RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 210.53 की स्ट्राईक रेट से 80 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के जड़े। हैदराबाद के कप्तान के तौर पर यह उनका पहला मुकाबला था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन पारी से खास रिकॉर्ड्स बनाए।
अपनी इस पारी के दौरान 2 रन बनाते ही किशन ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। टूर्नामेंट के इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह 29वें खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा वह बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों में 3000 आईपीएल रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2180 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने इस लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा है।
बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों में 3000 आईपीएल रन