नागपुर, 26 नवंबर | भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त लेने के बाद तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का 21 रनों पर एक विकेट गिरा दिया है। स्टम्प्स तक दिमुथ कुरुणारत्ने 11 और लाहिरू थिरिमाने नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। मेहमान टीम अभी भी मेजबानों से 384 रन पीछे है।
PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
भारत को एक मात्र विकेट ईशांत शर्मा ने दिलाया। उन्होंने सादिरा समाराविक्रमा को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 610 रनों पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 405 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था।
PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें