Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने गुरुवार, 13 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) के पहले दिन 109 गेंदों का सामना किया और 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान स्टीव वॉ (Steve Waugh) की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर 71 रन ठोककर स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 82वां अर्धशतक पूरा किया है। ये कारनामा करते ही अब वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ की बराबरी करके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सर्वाधिक फिफ्टी प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही उनसे ऊपर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस पारी
- रिकी पोंटिंग - 168 मैचो की 287 पारियों में 103 फिफ्टी प्लस पारी
- एलन बॉर्डर - 156 मैचों की 265 पारियों में 90 फिफ्टी प्लस पारी
- स्टीव स्मिथ - 124 मैचों की 221 पारियों में 82 फिफ्टी प्लस पारी
- स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 82 फिफ्टी प्लस पारी
- मार्क वॉ - 128 मैचों की 209 पारियों में 67 फिफ्टी प्लस पारी