Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs BAN Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इतिहास रचकर एक साथ स्टीव वॉ (Steve Waugh) और डेविड वॉर्नर (David Warner) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
स्टीव वॉ को पछाड़ने का मौका: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 123 टेस्ट मैचों की 220 पारियों में 10,763 रन बना चुके हैं। वो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 165 रन बनाते हैं, तो स्टीव वॉ को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। स्टीव वॉ के नाम 168 टेस्ट की 280 पारियों में 10,927 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग नंबर-1 हैं, जिन्होंने 13,378 टेस्ट रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट की 287 पारियों में 13,378 रन
- एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11,174 रन
- स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 10,927 रन
- स्टीव स्मिथ - 123 मैचों की 220 पारियों में 10,763 रन
- डेविड वॉर्नर - 112 मैचों की 205 पारियों में 8,786 रन