भारत और वेस्टइंडीज के बीच ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ठीक-ठाक लग रही है। रोशनी में बल्लेबाजी करना बेहतर होगा, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। हमारे पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन है, चार गेंदबाजों के साथ टीम में दो ऑलराउंडर हैं। वर्ल्ड कप के लिए 20 मैच और बाकी हैं, इसलिए हमारे लिए कॉम्बिनेशन टेस्ट करना अच्छा है। हम चार गेंदबाजों के साथ जा रहे हैं।"
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "आज हम शायद पहले बल्लेबाजी करते। हम दुनिया की बेस्ट टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। लोग इंडिया के खिलाफ खेलने का इंतजार कर रहे हैं। हमें पक्का करना है कि बोर्ड पर हमारा बड़ा स्कोर हो। उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छा खेलेंगे। टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं।"