पहला वनडे: नाहिद राणा के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेके, बांग्लादेश की 8 विकेट से जीत (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 13 और 15 मार्च को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 23 वर्षीय नाहिद राणा की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम 30.4 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवरों में 41 रन जोड़े। साहिबजादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।