Rajiv Gandhi International Stadium: टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का गेम है, लेकिन इसमें कई रिकॉर्ड्स गेंदबाजों के नाम पर भी दर्ज हैं। आइए, उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 10 या उससे ज्यादा 'मेडन ओवर' फेंके।
भुवनेश्वर कुमार: इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 से अब तक आईपीएल करियर में 190 मैच खेले, जिसमें 703.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान भुवी ने 14 मेडन ओवर निकाले। इस लीग में भुवनेश्वर कुमार के नाम 198 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 2 'फाइव विकेट हॉल' भी हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस गेंदबाज ने तीन टीमों के लिए आईपीएल खेला है।
प्रवीण कुमार: साल 2008 से 2017 के बीच दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 119 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 420.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किए। प्रवीण कुमार ने इस लीग में 14 मेडन ओवर फेंके हैं।