New Chandigarh: IPL 2025- GT VS MI Eliminator Match (Image Source: IANS)
GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' लगाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 151 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 253 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 108 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।