भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जडेजा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
रवींद्र जडेजा ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और बातचीत करना बहुत गर्व और सम्मान की बात है। उनके विचारों की स्पष्टता, उत्साह और बेहतरीन काम के लिए प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणा देने वाली है। ऐसे नेतृत्व से सीखना गर्व की बात है।"
रिवाबा जडेजा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सिर्फ एक मीटिंग नहीं, बल्कि गर्व का पल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत। एक ऐसे नेता जो भारत, इसकी संस्कृति और इसके भविष्य के लिए मजबूती से खड़े हैं। भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।"