भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है। देशभर के युवा क्रिकेटरों ने भारत की बड़ी जीत की उम्मीद जताई है।
बिहार की राजधानी पटना के युवाओं ने ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
एक युवा क्रिकेटर ने आईएएनएस से कहा, "दक्षिण अफ्रीका को कमजोर नहीं आंका जाना चाहिए। ग्रुप स्टेज में वे भी सभी मैच जीतकर आ रहे हैं। भारत में मैच का आयोजन हो रहा है, इसलिए टीम इंडिया को कंडीशन का लाभ जरूर मिलेगा। अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर चिंता नहीं होनी चाहिए। वह जब भी चलेंगे बड़ी पारी खेलेंगे। हमें पिछला विश्व कप नहीं भूलना चाहिए। विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना सके, लेकिन फाइनल में रन बनाकर भारत को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अभिषेक के साथ भी ऐसा ही होगा। ईशान किशन से पावर प्ले में स्कोर की जरूरत है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह अच्छा कर सकते हैं।"