Bangladesh vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को सीरीज का तीसरा मुकाबला ढाका में खेला गया। पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीत ली।
तीसरे वनडे में हार के साथ ही सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच के दौरान हुए अंपायरिंग फैसले को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी के पास ऑन-फील्ड अंपायर के एक विवादित निर्णय के खिलाफ आपत्ति जताई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद मैच की आखिरी से दूसरी गेंद पर लिए गए एलबीडब्ल्यू रिव्यू से जुड़ा है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश की टीम ने बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया, जो कि तय नियमों के खिलाफ है। नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम को रिव्यू लेने का फैसला रिप्ले स्क्रीन पर आने से पहले करना होता है।